BPSC Kya Hai | जानें BPSC Kya Hai in Hindi

अगर आप कॉम्पिटिटिव परीक्षाओं की तैयारी करते हैं तो आपने BPSC के बारे में अपने अगल बगल के लोगों से तो अवश्य सुना होगा और आपने सोचा भी होगा की BPSC Kya hota hai. तो आईये आज हम जानते हैं की bpsc ka matlab kya hota hai. सबसे पहले जो चीज़ दिमाग में आती वह यह है की bpsc ka full form kya hota hai. तो BPSC का full form होता है Bihar Public Service Commission. इसे बिहार राज्य सिविल सेवा भी कहा जाता है.

भारत के संविधान के अनुच्छेद 320 और 321 में राज्य लोक सेवा आयोगों के गठन का प्रावधान है। हालांकि BPSC अलग अलग क्षेत्रों के लिए कई परीक्षाएं आयोजित करता है लेकिन आयोग द्वारा आयोजित सिविल सेवा परीक्षा सबसे प्रसिद्ध परीक्षा है. इसलिए सामान्य भाषा में लोग बिहार राज्य द्वारा आयोजित सिविल सेवा परीक्षा को BPSC कहते हैं।

bpsc kya hai
BPSC Kya Hai

वास्तव में बीपीएससी एक आयोग है जो इस परीक्षा को आयोजित करता है। यह आवेदकों की योग्यता के अनुसार भारतीय राज्य बिहार में, सिविल सेवाओं के लिए आवेदकों का चयन करता है। आयोग में लगभग 1600 कर्मचारी हैं। इसकी स्थापना 72 साल पहले 1 अप्रैल 1949 को हुई थी। आप इसकी आधिकारिक वेबसाइट www.bpsc.bih.nic.in या onlinebpsc.bihar.gov.in पर जा कर BPSC से जुड़ी सारी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

BPSC परीक्षा द्वारा पोस्ट क्या क्या हैं | BPSC जॉब क्या है

अब यह जानने के बाद की BPSC क्या है, लोगों में यह जिज्ञासा होती है की आदमी bpsc se kya banta hai। BPSC सिविल सेवा परीक्षा विभिन्न पदों के लिए भर्ती लेती है। सभी पद सम्मानजनक हैं और उम्मीदवार को चयन के बाद अच्छे वेतन के साथ राज्य की सेवा करने का अवसर प्रदान करते हैं। कुछ प्रमुख पद इस प्रकार हैं:

  • बिहार प्रशासनिक सेवा या BAS
  • बिहार पुलिस सेवा
  • बिहार वित्त सेवा
  • बिहार शिक्षा सेवा
  • सहायक निदेशक समाज सेवा
  • ग्रामीण विकास अधिकारी
  • सहायक कर आयुक्त
  • प्रखंड पंचायत पदाधिकारी
  • श्रम प्रवर्तन अधिकारी
  • नगरपालिका कार्यकारी अधिकारी
  • राजस्व अधिकारी
  • चुनाव अधिकारी
  • आपूर्ति निरीक्षक
  • जेल अधीक्षक
  • बाल विकास परियोजना अधिकारी या CDPO
  • प्रशाखा पदाधिकारी इन बिहार लेजिस्लेटिव असेंबली
  • व अन्य

BPSC करने के बाद कितना वेतन मिलता है | BPSC Posts Salary in Hindi

BPSC सिविल सेवा पदों की वेतन संरचना को दो श्रेणियों में विभाजित किया गया है: लेवल 7 और लेवल 9। लेवल 9 के पद लेवल 7 के पदों की तुलना में अधिक वेतन देते हैं। आम तौर पर, लेवल 9 के तहत एक नई भर्ती का इन-हैंड वेतन 60000 रुपये से 70000 रुपये और लेवल 7 का 48000 रुपये से 56000 रुपये होता है। यह एक सांकेतिक आंकड़े की जानकारी है। सटीक आंकड़ों के लिए संबंधित प्राधिकारी से अवश्य संपर्क करें। BPSC 68 से लेवल 8 के भी कुछ पदों को भी जोड़ा गया है।

यह वेतन अनुमानित है और पोस्टिंग के स्थान और विभिन्न अन्य वेतन घटकों के अनुसार भिन्न हो सकता है। समय के साथ ऑफिसर्स का वेतन बढ़ता रहता है जब अधिकारी वरिष्ठता के अनुसार पदोन्नति द्वारा पदानुक्रम में आगे बढ़ते रहते हैं।

बीपीएससी का परीक्षा पैटर्न | BPSC Examination Pattern

बीपीएससी सिविल सेवा परीक्षा तीन चरणों में आयोजित की जाती है:

  • प्रारंभिक परीक्षा
  • मुख्य परीक्षा
  • साक्षात्कार

प्ररंभिक परीक्षा 2 घंटे की अवधि की एक दिन की परीक्षा है। पिछले वर्षों में यह देखा गया है कि आम तौर पर परीक्षा का समय दोपहर 12 बजे से दोपहर 2 बजे के बीच होता है। इसमें एक ही वस्तुनिष्ठ प्रकार का पेपर दिया जाता है जिसमें 150 प्रश्न होते हैं। इतिहास, करंट अफेयर्स, विज्ञान और बिहार विशेष प्रश्नों में पिछले वर्षों के प्रश्नों के रुझान विश्लेषण के अनुसार अधिक वेटेज के होते हैं।

अन्य क्षेत्र जहां से प्रश्न आते हैं वे हैं भूगोल, राजनीति शास्त्र, आर्थिक योजना, कृषि और गणित। आम तौर पर गणित और रीजनिंग को मिलाकर 10 प्रश्न दिए जाते हैं।

प्रत्येक प्रश्न के पाँच विकल्प होते हैं, चार तथ्य आधारित कथन होते हैं और पाँचवाँ ऑप्शन होता है एक से अधिक या उपरोक्त में से कोई नहीं। BPSC 68 से प्रारंभिक परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग भी जोड़ दिया गया है। 66वीं बीपीएससी परीक्षा से पहले सामान्य श्रेणी के उम्मीदवार के लिए प्रीलिम्स क्वालिफाई करने के लिए 100 से ऊपर का स्कोर सुरक्षित माना जाता था, लेकिन 66वीं बीपीएससी एवं 67वीं BPSC से कटऑफ लगातार ऊपर की और ही जा रहा है.

BPSC 68 से नेगेटिव मार्किंग होने के बाद से हो सकता है कटऑफ में कुछ गिरावट देखने को मिले। नेगेटिव मार्किंग को सारे 150 प्रश्नो पर लागू किया गया है, प्रश्न सही होने पर एक नंबर दिए जाएंगे और गलत करने पर 1/4 नंबर काट लिए जायेंगे। आयोग ने फॉर्म भरवाते समय आवेदकों से नेगेटिव मार्किंग किस प्रकार से अमल में लाया जाये इसके लिए सुझाव माँगा था। इसमें तीन विकल्प दिए गए थे। इन तीनो विकल्पों में इसी मार्किंग स्कीम को लागु किया गया जिसमे सारे प्रश्नो पर नेगेटिव मार्किंग लागू हो और एक प्रश्न के गलत करने पर 1/4 नंबर कटे।

मुख्य परीक्षा उन उम्मीदवारों के लिए आयोजित की जाती है जिन्होंने प्रीलिम्स में क्वालीफाई किया है। प्रारंभिक परीक्षा के विपरीत, मुख्य परीक्षा सब्जेक्टिव प्रकार की होती है। मुख्य परीक्षा में पहले चार पेपर होते थे: पेपर -1 सामान्य अध्ययन, पेपर -2 सामान्य अध्ययन, पेपर -3 वैकल्पिक विषय, पेपर -4 क्वालिफाइंग लैंग्वेज पेपर.

सामान्य अध्ययन पेपर-1 में इतिहास, करंट अफेयर्स और सांख्यिकी से प्रश्न पूछे जाते हैं। सामान्य अध्ययन पेपर-2 में राजनीति शास्त्र, भूगोल, अर्थशास्त्र और विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी से प्रश्न पूछे जाते हैं।

लेकिन BPSC 68 से मुख्य परीक्षा के पैटर्न में बदलाव किया गया है। अब मुख्य परीक्षा में पेपर 1 सामान्य अध्ययन, पेपर 2 सामान्य अध्ययन, और एक Essay या निबंध का पेपर भी आएगा. इन्ही तीन पेपर्स के नंबर के दम पर निर्णायक स्कोर या मेरिट तय किया जायेगा। अब अन्य दो पेपर्स को क्वालीफाइंग कर दिया गया है, जिसमे से एक पेपर ऑप्शनल का है और दूसरा पेपर लैंग्वेज पेपर है।

मुख्य परीक्षा के ऑप्शनल में बदलाव की जानकारी के लिए इसे पढ़ें

अब ऑप्शनल पेपर का नंबर अंतिम मेरिट में नहीं जुड़ेगा। परीक्षार्थियों को ऑप्शनल पेपर्स में सिर्फ क्वालीफाई करना होगा जिसके लिए उन्हें एक ऑप्शनल विषय का चयन करना होगा और उसमे न्यूनतम अंक लेकर आना होगा। यह न्यूनतम अंक परीक्षार्थी के कैटेगरी पर निर्भर करेगा। जैसे की सामान्य केटेगरी के विद्यर्थियों के लिए न्यूनतम अंक 40 प्रतिशत का होगा। वैकल्पिक पेपर बहुविकल्पीय प्रकार का होगा.

इस विषय से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए इसे अवश्य पढ़ें

वैकल्पिक पेपर में उम्मीदवार के पास दिए गए 34 वैकल्पिक विषयों में से किसी एक विषय का चयन करने का विकल्प होता है। वह विषय इस प्रकार हैं:

  • दर्शन शास्त्र
  • इतिहास
  • राजनीति विज्ञान और अंतर्राष्ट्रीय संबंध (PSIR)
  • भूगोल
  • श्रम और समाज कल्याण
  • कृषि
  • सांख्यिकी
  • अर्थशास्त्र
  • समाज शास्त्र
  • भौतिक विज्ञान
  • रसायन विज्ञान
  • हिंदी भाषा और साहित्य
  • मैथिली भाषा और साहित्य
  • वनस्पति विज्ञान
  • मनोविज्ञान
  • प्राणि विज्ञान
  • पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन
  • फारसी भाषा और साहित्य
  • अरबी भाषा और साहित्य
  • पाली भाषा और साहित्य
  • अंग्रेजी भाषा और साहित्य
  • उर्दू भाषा और साहित्य
  • बांग्ला भाषा और साहित्य
  • संस्कृत भाषा और साहित्य
  • प्रबंधन
  • गणित
  • मैकेनिकल इंजीनियरिंग
  • भूगर्भशास्त्र
  • कानून
  • सिविल अभियंत्रण
  • वाणिज्य और लेखा
  • विद्युत अभियन्त्रण
  • पशुपालन और पशु चिकित्सा विज्ञान
  • एंथ्रोपोलॉजी

मुख्य परीक्षा कुल 900 अंकों का होता है। जीएस पेपर 1 300 अंकों का है, जीएस -2 300 अंकों का है और निबंध 300 अंकों का है जो कुल 900 अंक जोड़ता है।

साक्षात्कार इस परीक्षा का अंतिम चरण होता है। इसके 120 अंक होते हैं। कटऑफ क्लियर करने वाले और मुख्य परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवारों को पटना के बेली रोड स्थित बीपीएससी कार्यालय में साक्षात्कार के लिए बुलाया जाता है।

अंत में, मेन्स और इंटरव्यू के अंक जोड़े जाते हैं और एक मेरिट लिस्ट जारी की जाती है और कटऑफ से ऊपर अंक हासिल करने वाले उम्मीदवारों को चयनित घोषित किया जाता है।

BPSC के लिए सम सामयिकी या करंट अफेयर्स यहाँ पढ़ें

अगर आपका कोई भी प्रश्न है तो उसे नीचे कमेंट में जाकर पूछें।

FAQ

BPSC ka full form kya hai

BPSC ka full form hai Bihar Public Service Commission.

What is BPSC highest Post

All post under BPSC provides plenty of opportunities for youth to serve the state. However, top rankers generally choose the post of Deputy Superintendent of Police and Senior Deputy Collector as their first preference.

How many attempts are there in BPSC

There are no limits to the number of attempts in BPSC. Only age eligibility criteria is there.

Leave a Comment

DMCA.com Protection Status