बिहार लोक सेवा आयोग ने BPSC 68 के सीटों की संख्या बढ़ाई

BPSC या बिहार लोक सेवा आयोग ने अड़सठवीं (68) BPSC के लिए अपना नोटिफिकेशन 18 नवम्बर 2022 को जारी किया था। यह नोटिफिकेशन कुल 281 सीटों के लिए निकाला गया था। BPSC 68 की प्रारंभिक परीक्षा 12 फ़रवरी 2023 को होनी है। फॉर्म भरने की प्रक्रिया लगभग पूर्ण करा ली गयी है।

5 जनवरी 2023 को आयोग ने नोटिफिकेशन जारी करते हुए सूचित किया है की BPSC 68 में सीटों की संख्या में वृद्धी की गयी है। इसमें आपदा प्रबंधन विभाग से 43 सीटों को जोड़ा गया है। इन पदों के जुड़ने के बाद BPSC 68 में अब कुल सीट्स 324 हो गयीं हैं। इस नयी रिक्तियों की जानकारी इस प्रकार है:

Sr No.पद / विभाग का नामवेतनमानUR
(01)
SC
(02)
ST
(03)
EBC
(04)
BC
(05)
BCL
(06)
EWS
(07)
FFD
2%
विकलांगकुल पदन्यूनतम उम्र
1.सहायक आपदा प्रबंधन पदाधिकारी, आपदा प्रबंधन विभागलेवल 8 (राजपत्रित)17
06
07
03
01
00
08
03
05
02
0104
01
01V1-01
DD-01
43
15
21 वर्ष

BPSC 68 में जुड़ी आपदा प्रबंधन विभाग के अलावा अन्य कई विभाग जैसे पुलिस उपाधीक्षक, जिला समादेष्टा, राज्य कर सहायक आयुक्त, अवर निर्वाचन पदाधिकारी, श्रम अधीक्षक, जिला नियोजन पदाधिकारी इत्यादि मिलाकर अबतक (6/1/2023) कुल 324 सीटें हुई हैं।

BPSC 68 से प्रारंभिक परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग (negative marking) का भी प्रावधान हो गया है। नेगेटिव मार्किंग सारे 150 प्रश्नों पर लागू होगा। सवाल सही होने पर एक नम्बर दिए जायेंगे जबकि गलत होने पर 1/4 नंबर काट लिए जायेंगे। और अधिक जानकारी के लिए यह पढ़े, BPSC 68 नोटिफिकेशन विस्तार से जाने.

BPSC 68 की मुख्य परीक्षा में भी बदलाव किया गया है। यह जानने के लिए इसे पढ़ें, BPSC 68 मुख्य परीक्षा में बदलाव.

Leave a Comment

DMCA.com Protection Status