लाडली बहना योजना 2023 | Ladli Behna Yojana 2023

Ladli bahan yojana form online apply, cm ladli behna mp gov in, ladli bahan yojana mp apply online, mp ladli behna yojana registration, लाडली बहना योजना रजिस्ट्रेशन

जनवरी 28, 2023 को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लाडली बहना योजना को शुरू करने की घोषणा की। मध्य प्रदेश लाडली बहना योजना महिलाओं के कल्याण के लिए मध्य प्रदेश सरकार की प्रमुख योजना है। इस योजना के तहत सरकार की तरफ से राज्य की गरीब बहनों को एक हज़ार (Rs 1000/-) की मासिक सहायक राशि मुहैया कराई जाएगी। लाडली बहन योजना के बारे में पूरी जानकारी के लिए इस लेख को ध्यान से पढ़ें।

लाडली बहना योजना 2023

लाडली बहना योजना महत्वपूर्ण तथ्य

योजना का नामलाडली बहना योजना 2023
घोषणा की तिथीजनवरी 28, 2023
लाभार्थी मध्य प्रदेश की गरीब महिलायें
योजना की प्रारंभ तिथि5 मार्च 2023
आवेदन करने की प्रारंभ तिथि15 मार्च 2023
आवेदन करने की अंतिम तिथि30 अप्रैल 2023
अंतिम सूची जारी करने की तिथी1 मई 2023
उद्देश्यराज्य की गरीब महिलाओं को एक हज़ार रुपये
प्रति माह की वित्तीय सहायता
इस योजना के लिए वित्तीय परिव्ययRs 8000 Crore
आवेदन की प्रक्रियाऑनलाइन या
राज्य के प्रत्येक गाँव तथा वार्ड में
सरकार की टीम द्वारा भी फॉर्म भरवाने

का प्रावधान है।
लाडली बहना आधिकारिक वेबसाइट जल्द जारी होने की संभावना
MP सरकार आधिकारिक वेबसाइटmp.gov.in

मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना 2023 अवलोकन | CM Ladli Behna Yojana 2023 Overview

मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना एम पी सरकार की ओर से राज्य की महिलाओं के उत्थान के लिए एक प्रमुख योजना है। यह योजना की घोषणा मख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के द्वारा नर्मदा जयंती पर की गयी थी। मुख्यमंत्री ने महिलाओं के सशक्तिकरण को परिवार का सशक्तिकरण बतलाते हुए इसकी घोषणा की। इस योजना का क्रियान्वयन महिला दिवस के दिन से शुरू की जाएगी। इस योजना की लाभार्थी महिलाओं को सरकार की तरफ से प्रति माह 1000/- रूपए की राशि प्रदान की जाएगी। इस राशि को महिलाएं अपने उत्थान के कार्यों अथवा रोज़मर्रा की चीज़ो की पूर्ती के लिए कर पाएंगी। लाभार्थी इस योजना के लिए 8 मार्च 2023 से आवेदन कर पाएंगे।

MP लाडली बहना योजना 2023 पात्रता

मध्यप्रदेश मुख्यमंत्री लाडली योजना के तहत लाभार्थिओं को इसका लाभ लेने के लिए अपनी पात्रता सिद्ध करनी होगी जो की इस प्रकार है:

  • यह योजना सिर्फ महिलाओं के लिए है।
  • लाभार्थी को मध्य प्रदेश का निवासी होना अनिवार्य है।
  • लाभार्थी की उम्र सीमा 23 साल से 60 तक होनी चाहिए।
  • महिलाओं की पारिवारिक आय 2.5 लाख रुपये प्रति वर्ष से कम होनी चाहिए।

MP लाडली बहना योजना के लिए जरूरी दस्तावेज

मध्य प्रदेश लाडली बहना योजना के तहत आवेदन करने के लिए निम्नलिखित दस्तावेजों की आवश्यकता पड़ सकती है:

  • मध्य प्रदेश का स्थायी पता या आवासीय प्रमाण पत्र
  • आधार कार्ड
  • राशन कार्ड
  • मोबाइल नंबर

इसकी संपूर्ण जानकारी प्रखंड अथवा गावों में लाभार्थियों को अधिकारीयों एवं सरकारी प्रतिनिधियों द्वारा दी जाएंगी।

MP लाडली बहना योजना How to Apply

मध्य प्रदेश लाडली बहना योजना के तहत आवेदन करने के लिए अभी लाभार्थिओं को पूरी प्रक्रिया का क्रियान्वयन होने तक थोड़ा इंतज़ार करना होगा। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार लाड़ली बहना योजना का लाभ लेने के लिए ज़रूरतमंद महिलाओं को कहीं भटकने की आवश्यकता नहीं होगी. प्रत्येक गांव तथा वार्ड में कर्मचारियों की टीम जाएगी और वहीं बैठकर लाभार्थी अपना फॉर्म भर पाएंगे।

निष्कर्ष

लाडली बहना योजना मध्यप्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश की महिलाओं को सशक्त बनाने का एक सराहनीय पहल है। इसके तहत राज्य की करीब 1 करोड़ महिलाओं को हर महीने 1000 रुपये दिए जाएंगे और ये राशि सीधा उनके बैंक खाते में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के तहत सरकार द्वारा जमा कराई जाएगी. इस योजना के तहत सभी वर्गों की गरीब और ज़रूरतमंद महिलाओं को लाभ मिलेगा। लाडली बहना योजना की मदद से साल का Rs.12000/- राशि मिलने से राज्य की महिलाओं का आर्थिक स्वावलम्बन होगा जिससे की वह सशक्त और स्वावलबी होंगी।

Leave a Comment

DMCA.com Protection Status