BPSC Mains Syllabus in Hindi

BPSC बिहार राज्य में राज्य सिविल सेवा परीक्षा आयोजित करता है। बीपीएससी का फुल फॉर्म बिहार लोक सेवा आयोग है। जो भी उम्मीदवार सफलतापूर्वक इस परीक्षा को उत्तीर्ण करते हैं उनको एसडीएम, डीएसपी, सब-रजिस्ट्रार, बिहार वित्तीय सेवा, सामाजिक सुरक्षा में सहायक निदेशक आदि पद प्राप्त होते हैं। आयोग इस परीक्षा को तीन चरणों (प्रारंभिक परीक्षा) प्रीलिम्स , मुख्य परीक्षा (मेन्स) और साक्षात्कार (इंटरव्यू) में आयोजित करता है। इस लेख में आप BPSC Mains Syllabus in Hindi के बारे में जानेंगे।

BPSC Mains Syllabus in Hindi

BPSC मुख्य परीक्षा का सिलेबस हिंदी में | BPSC Mains Exam Syllabus in Hindi

बीपीएससी के मुख्य परीक्षा में आपको निम्नलिखित पेपर देने होते हैं:

  • सामान्य हिंदी
  • सामान्य अध्ययन पत्र- 1
  • सामान्य अध्ययन पत्र- 2
  • निबंध
  • वैकल्पिक विषय

सामान्य हिंदी और वैकल्पिक विषय दोनों ही क्वालीफाइंग पेपर होते हैं। सामान्य हिंदी और वैकल्पिक विषय में लाये गए अंक अंतिम मेरिट बनाने में नहीं जुड़ते हैं। आपको इन विषयों में कुछ निर्धारित अंक से ज़्यादा लाना होता है। हिंदी के पेपर में सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों को 30 प्रतिशत और वैकल्पिक विषय में 40 प्रतिशत अंक लाना अनिवार्य है।

मुख्य परीक्षा में होने वाले पेपर और उनके अंक और समय नीचे दिया गया है:

विषयअंक समय
सामान्य हिंदी10003 घंटे
सामान्य अध्ययन पत्र- 130003 घंटे
सामान्य अध्ययन पत्र- 230003 घंटे
निबंध30003 घंटे
वैकल्पिक विषय10003 घंटे

सामान्य हिंदी पाठ्यक्रम

इस पत्र में प्रश्न बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के माध्यमिक () स्तर के होंगे। इस परीक्षा में सरल हिंदी में अपने भावों को स्पष्टतः एवं शुद्ध शुद्ध रूप में व्यक्त करने की क्षमता और सहज बोध शक्ति की जांच समझी जाएगी। अंको का विवरण निम्न प्रकार का होगा:

  • निबंध 30 अंक
  • व्याकरण 30 अंक
  • वाक्य विन्यास 25 अंक
  • संक्षेपण 15 अंक

सामान्य अध्ययन पाठ्यक्रम

सामान्य अध्ययन के प्रश्न पत्र 1 और प्रश्न पत्र 2 के भाग के निम्नलिखित क्षेत्र होंगे:

सामान्य अध्ययन पत्र 1

  1. भारत का आधुनिक इतिहास और भारतीय संस्कृति।
  2. राष्ट्रीय तथा अंतराष्ट्रीय महत्त्व का वर्तमान घटनाचक्र।
  3. सांख्यिकी विश्लेषण आरेखन और चित्रण।

सामान्य अध्ययन पत्र 2

  1. भारतीय राज्य व्यवस्था।
  2. भारतीय अर्थव्यवस्था और भारत का भूगोल।
  3. भारत के विकास में विज्ञान और प्रौद्योगिकी की भूमिका और प्रभाव।

पत्र- 1 में आधुनिक भारत (तथा बिहार के विशेष सन्दर्भ में) के इतिहास और भारतीय संस्कृति के अन्तर्गत लगभग उन्नीसवीं शताब्दी के मध्य भाग से लेकर देश के इतिहास की रूप रेखा के साथ-साथ गाँधी, रवीन्द्र और नेहरू से संबंधित प्रश्न भी सम्मिलित होंगे। बिहार के आधुनिक इतिहास के संदर्भ में प्रश्न इस क्षेत्र में पाश्चात्य शिक्षा (प्रौद्योगिकी शिक्षा समेत) के आरम्भ और विकास से पूछे जाएंगे।

इसमें भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में बिहार की भूमिका से संबंधित प्रश्न रहेंगे । ये प्रश्न मुख्यतः संथाल विद्रोह, बिहार में 1857 विरसा का आन्दोलन, चम्पारण सत्याग्रह तथा 1942 का भारत छोड़ो आंदोलन से पूछे जाएँगे। परीक्षार्थियों से आशा की जाती है कि वे मौर्य काल तथा पाल काल की कला और पटना कलम चित्रकला की मुख्य विशेषताओं से परिचित होंगे। सांख्यिकीय विश्लेषण आरेखन और सचित्र निरूपण से संबंधित विषयों में सांख्यिकीय आरेखन या चित्रात्मक रूप से प्रस्तुत सामग्री की जानकारी के आधार पर सहज बुद्धि का प्रयोग करते हुए कुछ निष्कर्ष निकालना और उसमें पाई गई कमियों, सीमाओं और असंगतियों का निरूपण करने की क्षमता की परीक्षा होगी |

पत्र- 2 में भारतीय राज्य व्यवस्था से संबंधित खंड में भारत की (तथा बिहार की) राजनीतिक व्यवस्था से संबंधित प्रश्न होंगे । भारतीय अर्थ व्यवस्था और भारत तथा बिहार के भूगोल से संबंधित खंड में भारत की योजना और भारत के भौतिक, आर्थिक और सामाजिक भूगोल से संबंधित प्रश्न पूछे जाएँगे। भारत के विकास में विज्ञान और प्रौद्योगिकी के महत्व और प्रभाव से संबंधित तीसरे खंड में ऐसे प्रश्न पूछे जाएँगे, जो भारत तथा बिहार में विज्ञान और प्रौद्योगिकी के महत्व के बारे में उम्मीदवार की जानकारी की परीक्षा करे। इनमें प्रायोगिक पक्ष पर बल दिया जायेगा।

वैकल्पिक/ ऐक्षिक विषय पाठ्यक्रम

BPSC के मुख्य परीक्षा में वैकल्पिक विषय में कुल 34 विषयों में से मात्र एक विषय अभ्यर्थियों द्वारा लिया जा सकता है। इनकी सूचि इस प्रकार है:

  1. कृषि विज्ञान
  2. मानव विज्ञान
  3. रसायन विज्ञान
  4. वाणिज्यिक शास्त्र तथा लेखा विधि
  5. विद्युत् इंजीनियरिंग
  6. भू विज्ञान
  7. श्रम एवं समाज कल्याण
  8. प्रबंध
  9. यांत्रिक इंजीनियरिंग
  10. भौतिकी
  11. मनोविज्ञान
  12. समाज शास्त्र
  13. प्राणी विज्ञान
  14. अंग्रज़ी भाषा और साहित्य
  15. बंगला भाषा और साहित्य
  16. फ़ारसी भाषा और साहित्य
  17. पाली भाषा और साहित्य
  18. पशुपालन तथा पशु चिकित्सा विज्ञान
  19. वनस्पति विज्ञान
  20. सिविल इंजीनियरिंग
  21. अर्थशास्त्र
  22. भूगोल
  23. इतिहास
  24. विधि
  25. गणित
  26. दर्शन शास्त्र
  27. राजनीती विज्ञान तथा अंतराष्ट्रीय संबंध
  28. लोक प्रशासन
  29. सांख्यिकी
  30. हिंदी भाषा और साहित्य
  31. उर्दू भाषा और साहित्य
  32. संस्कृत भाषा और साहित्य
  33. अरबी भाषा और साहित्य
  34. मैथिलि भाषा और साहित्य

इन वैकल्पिक/ ऐच्छिक विषयों का पाठ्यक्रम (BPSC optional syllabus) अलग पोस्ट में विस्तार से दिया गया है। इनपर क्लिक करके आप प्रत्येक का पाठ्यक्रम जान सकते हैं।

BPSC mains syllabus in Hindi pdfDownload

BPSC mains syllabus in Hindi FAQ

What is the official website of BPSC?

You can visit the official website of BPSC at bpsc.bih.nic.in.

How many stages are there in the BPSC Examination?

There are three stages of BPSC CCE exam- Prelims, Mains and Interview.

Where can i get the BPSC syllabus?

The BPSC Mains syllabus is discussed above in this post. You can also see the syllabus on its official website.

From which exam BPSC has changed its pattern?

From BPSC 68th BPSC has changed its pattern both in Prelims and Mains.

Leave a Comment

DMCA.com Protection Status