Static GK Pdf in Hindi

सामान्य ज्ञान भारत के लगभग सभी परीक्षाओं में पुछा जाने वाला विषय है। परीक्षार्थियों से एग्जामिनर द्वारा ये अपेक्षा की जाती है की वह सामान्य ज्ञान के प्रश्नों का सही उत्तर दें। भारत के विभिन्न इम्तहान जैसे की SSC, केंद्र एवं राज्य की सिविल सेवा परीक्षाएं, रेलवे, RRB, इत्यादि सभी में सामान्य ज्ञान ख़ास महत्त्व रखता है। सामान्य ज्ञान को पढ़ने से अपने आसपास के वातावरण के प्रति भी अभ्यर्थी जागरूक होते हैं। इस लेख में सामान्य ज्ञान के समंदर से कुछ महत्वपूर्ण सामान्य ज्ञान (static gk pdf in hindi) दिए गए हैं। आशा है की आप इनको पढ़कर अपने सामान्य ज्ञान की बढ़ोत्तरी करेंगे।

Static GK Pdf in Hindi

जानने योग्य सामान्य ज्ञान | Static GK in Hindi

गौतम बुद्ध ने अपना पहला उपदेश कहाँ दिया था? गौतम बुद्ध ने अपना पहला उपदेश सारनाथ में दिया था।

गुप्त वंश का वास्तविक संस्थापक कौन है? गुप्त वंश के वास्तविक संस्थापक हैं चन्द्रगुप्त प्रथम या चन्द्रगुप्त 1.

अंतरिक्ष की ऑर्बिट या कक्षा में जाने वाला पहला पशु कौन था? अंतरिक्ष की ऑर्बिट या कक्षा में जाने वाला पहला पशु था कुत्ता जिसका नाम लाइका था।

Also Read: Most Important GK Science Facts for Exams

कौन सा विज्ञान है जो विशेष रूप से पुरुषों की बीमारियों से संबंधित है? एन्ड्रोलोजी विशेष रूप से पुरुषों की बीमारियों से संबंधित है।

भारतीय हॉकी टीम ने ओलंपिक में किस वर्ष जीत हासिल की थी? भारतीय हॉकी टीम ने ओलंपिक में 1928 में जीत हासिल की थी।

स्वराज पार्टी किन लोगों के द्वारा बनायीं गयी थी? 1 जनवरी 1923 को C R दास और मोतीलाल नेहरू ने “स्वराज पार्टी” का गठन किया था।

पृथ्वी पर सबसे तेज़ दौड़ने वाला जानवर कौन सा है? पृथ्वी पर सबसे तेज़ दौड़ने वाला जानवर चीता है। ज्ञांत हो की प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने 17 सितंबर 2022 को मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क में नामीबिया से लाए गए चीतों को देश में वन्य जीवन और आवास को पुनर्जीवित करने और विविधता लाने के अपने प्रयासों के तहत जारी किया।

पृथ्वी के अपने अक्ष पर घूमने की दिशा क्या है? पृथ्वी के अपने अक्ष पर घूमने की दिशा है पश्चिम से पूर्व

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) का राष्ट्रीयकरण किस वर्ष किया गया था? भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) का राष्ट्रीयकरण 1949 में किया गया था।

गूंज (एनजीओ) के संस्थापक अंशु गुप्ता को किस वर्ष रेमन मैग्सेसे पुरस्कार मिला? गूंज (एनजीओ) के संस्थापक अंशु गुप्ता को 2015 में रेमन मैग्सेसे पुरस्कार मिला।

थॉमस कप किस खेल से संबंधित है ? थॉमस कप बैडमिंटन खेल से संबंधित है।

10 रुपये और 125 रुपये के सिक्के किसके लिए बनाए गए हैं ? 10 रुपये और 125 रुपये के सिक्के Dr.B. R. आंबेडकर के लिए बनाए गए हैं।

प्रकाश द्वारा एक वर्ष में तय की गई दूरी कितनी होती है? प्रकाश द्वारा एक वर्ष में तय की गई दूरी होती है लगभग 10 ट्रिलियन (9.46 ट्रिलियन) किलोमीटर.

ALV (ऑगमेंटेड सॅटॅलाइट लांच व्हीकल ) को किस वर्ष लॉन्च किया गया था? ALV (ऑगमेंटेड सॅटॅलाइट लांच व्हीकल ) को 1994 में लॉन्च किया गया था।

मूली पौधे का कौन सा भाग है? मूली पौधे का जड़ भाग है।

किस ग्रह को लाल ग्रह कहा जाता है? मंगल ग्रह को लाल ग्रह कहा जाता है।

यकृत के अध्ययन को क्या कहते हैं ? यकृत के अध्ययन को हीपैटोलॉजी कहते हैं।

स्टील और लोहे का गैल्वेनाइजेशन किसके द्वारा किया जाता है? स्टील और लोहे का गैल्वेनाइजेशन जिंक द्वारा किया जाता है।

बेलूर मठ किस राज्य में स्थित है? बेलूर मठ पश्चिम बंगाल राज्य में स्थित है।

म्यांमार के पहले सिविलियन राष्ट्रपति कौन हैं? म्यांमार के पहले सिविलियन राष्ट्रपति टिन क्याव हैं।

‘डिस्कवरी ऑफ इंडिया’ पुस्तक किसने लिखी है? ‘डिस्कवरी ऑफ इंडिया’ पुस्तक पं जवाहर लाल नेहरू ने लिखी है।

नोबेल पुरस्कार पाने वाले पहले भारतीय कौन हैं? नोबेल पुरस्कार पाने वाले पहले भारतीय हैं रबिन्द्र नाथ टैगोर

द्रोणाचार्य पुरस्कार किससे संबंधित है? – द्रोणाचार्य पुरस्कार संबंधित है खेल से। यह सर्वश्रेष्ठ कोच को दिया जाता है।

फिल्म ‘गांधी’ में गांधी की भूमिका किसने निभाई? फिल्म ‘गांधी’ में गांधी की भूमिका निभाई बेन किंग्सले नाम के एक्टर ने।

भाकरा नंगल बांध किस नदी पर बना है ? भाकरा नंगल बांध सतलुज नदी पर बना है।

‘भूदान आंदोलन’ किसने प्रारंभ किया था? ‘भूदान आंदोलन’ विनोबा भावे ने प्रारंभ किया था।

भारत में अंग्रेजी शिक्षा की शुरुआत किसने की? – भारत में अंग्रेजी शिक्षा की शुरुआत लार्ड मैकॉले ने की।

नींबू और आम में कौन सा विटामिन पाया जाता है? -नींबू और आम में विटामिन सी पाया जाता है।

पृथ्वी एक चक्कर पूरा करने में कितना समय लगाती है? -पृथ्वी एक चक्कर पूरा करने में 365 ¼ दिन का समय लेती है।

इंकलाब जिंदाबाद का नारा किसने दिया था? इंकलाब जिंदाबाद का नारा दिया था सरदार भगत सिंह ने।

राष्ट्रीय रक्षा अकादमी NDA कहाँ पर स्थित है? राष्ट्रीय रक्षा अकादमी NDA देहरादून में स्थित है।

हिमालय पर्वतमाला में नाथुला दर्रे के पार कौन सा देश है? -हिमालय पर्वतमाला में नाथुला दर्रे के पार चीन है।

पृथ्वी के निकट वायुमण्डल की सबसे निचली परत कौन-सी है ? – पृथ्वी के निकट वायुमण्डल की सबसे निचली परत है क्षोभ मंडल या ट्रोपोस्फीयर

भारतीय सेना में ‘विजयंता’ क्या है? – भारतीय सेना में ‘विजयंता’ एक युद्धक टैंक है।

चीनी यात्री फाह्यान किसके समय भारत आया था? चीनी यात्री फाह्यान चन्द्रगुप्त द्वितीय, विक्रमादित्य के राज्य समय आया था।

बांग्लादेश की मुद्रा (currency) क्या है? – बांग्लादेश की मुद्रा है बांग्लादेशी टका

किस सभ्यता का निर्माण नील नदी के किनारे पर हुआ? प्राचीन मिस्र की सभ्यता का निर्माण नील नदी के किनारे पर हुआ।

प्रसिद्ध नाटक ‘शकुंतला’ किसने लिखा था? – शकुंतला कालिदास द्वारा रचित है।

क्रिकेट विश्व कप 2023 का आयोजन स्थल कौन से देश में है? क्रिकेट विश्व कप 2023 का आयोजन स्थल भारत में है।

इसरो का मुख्यालय कहाँ स्थित है? इसरो का मुख्यालय बेंगलुरु में स्थित है।

राष्ट्रीय विज्ञान दिवस कब मनाया जाता है? राष्ट्रीय विज्ञान दिवस 28 फ़रवरी को मनाया जाता है।

भारत का पहला बैंक कौन सा है? भारत का पहला बैंक है बैंक ऑफ़ हिंदुस्तान

नाइट्रोजन का प्रतिशत हवा मे कितना है? नाइट्रोजन का प्रतिशत हवा मे 78% है।

प्रथम ओलम्पिक खेल कहाँ आयोजित हुआ था? प्रथम ओलम्पिक खेल एथेंस, ग्रीस में आयोजित हुआ था।

शिमला समझौता किस वर्ष हुआ था? शिमला समझौता 1972 में हुआ था।

शनि ग्रह पर कौन सी गैसें पाई जा सकती हैं? शनि ग्रह पर हाइड्रोजन और हीलियम गैसें पायी जाती हैं।

धातुओं को जंग लगने से बचाने के लिए उनमें जिंक ऑक्साइड लगाने की प्रक्रिया को क्या कहते हैं? धातुओं को जंग लगने से बचाने के लिए उनमें जिंक ऑक्साइड लगाने की प्रक्रिया को गैल्वेनाइजेशन कहते हैं।

भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के दौरान द्वितीय गोलमेज सम्मेलन सन 1931 में किस महीने में आयोजित किया गया था? भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के दौरान द्वितीय गोलमेज सम्मेलन सन 1931 में सितम्बर महीने में आयोजित किया गया था।

भारतीय संविधान में कितने मौलिक कर्तव्य हैं? भारतीय संविधान में 11 मौलिक कर्तव्य हैं।

भारत का सर्वोच्च सिविलियन पुरस्कार कौन सा है? भारत का सर्वोच्च सिविलियन पुरस्कार है भारत रत्न

“अखिल भारतीय सेवाओं के जनक” किन्हें माना जाता है? “अखिल भारतीय सेवाओं के जनक” सरदार वल्लभभाई पटेल को माना जाता है।

भारत में होमरूल आन्दोलन की शुरुआत किसने की थी? भारत में होमरूल आन्दोलन की शुरुआत एनी बेसंट और बाल गंगाधर तिलक ने की थी।

आवर्त सारणी में व्यवस्थित तत्वों के गुणों की उनके परमाणु संख्या के गुण के रूप में पुनरावृत्ति की अवधारणा की थ्योरी किसने बनायीं थी? इसकी थ्योरी बनाई थी दमित्री मेंडेलीव ने।

कौन सा अंग रक्त से नाइट्रोजन यौगिकों को हटाता है? किडनी रक्त से नाइट्रोजन यौगिकों को हटाता है।

INS विक्रांत को किस वर्ष सेवामुक्त किया गया था? INS विक्रांत को 1997 में सेवामुक्त किया गया था। इसे शुरुआत में 1974 में भारतीय नौसेना में शामिल किया गया था.

दिल्ली को किस वर्ष भारत की राजधानी बनाया गया था? दिल्ली को 1911 में भारत की राजधानी बनाया गया था।

उच्च न्यायालय की प्रथम महिला न्यायाधीश कौन थी? न्यायमूर्ति अन्ना चांडी (1905-1996), जिन्हें अन्ना चंडी के नाम से भी जाना जाता है, भारत में पहली महिला न्यायाधीश (1937) और फिर उच्च न्यायालय की न्यायाधीश (1959) में बानी थीं।

गुब्बारों में कौन सी गैस भरी जाती है? गुब्बारों में हीलियम गैस भरी जाती है। हीलियम गैस हवा से हल्की होती है, इसलिए इस गैस से भरे गुब्बारे का वजन उस हवा से कम हो जाता है जिसे वह विस्थापित करता है और ऊपर की ओर बढ़ने लगता है।

पूना समझौता किस वर्ष हुआ था? पूना समझौता या पूना पैक्ट 1932 में हुआ था।

भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड, सेबी (SEBI) की स्थापना किस वर्ष हुई थी? सेबी SEBI की स्थापना 1988 में हुई थी। SEBI (Securities and Exchange Board of India) भारत के शेयर मार्किट का रेगुलेटर है।

ब्रह्मांड की आयु क्या है? ब्रह्मांड की आयु है 13.8 अरब वर्ष

डायनासोर किस युग में पृथ्वी पर मौजूद थे? डायनासोर मेसोजोइक युग में पृथ्वी पर मौजूद थे.

सुभाष चंद्र बोस ने किस पार्टी की स्थापना की थी? सुभाष चंद्र बोस ने फॉरवर्ड ब्लॉक पार्टी की स्थापना की थी।

चोल वंश का अंतिम राजा कौन था? चोल वंश का अंतिम राजा था राजेंद्र चोल III .

1903 में भौतिकी में नोबेल पुरस्कार और 1911 में रसायन विज्ञान में नोबेल पुरस्कार से किसे दो बार सम्मानित किया गया है? मैडम क्यूरी को 1903 में भौतिकी में नोबेल पुरस्कार और 1911 में रसायन विज्ञान में नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

भाग 1 यहाँ समाप्त होता है। भाग 2 के लिए थोड़ी प्रतीक्षा करें।

Static GK Pdf in Hindi Download

Static GK Pdf in HindiDownload

Static GK in Hindi FAQ

सामान्य ज्ञान किन किन परीक्षाओं में लाभ पहुंचता है?

सामान्य ज्ञान भारत में होने वाले तकरीबन अधिकांश परीक्षाओं में बहुत ही उपयोगी साबित हो सकता है। यह रेलवे RRB, बैंकिंग, SSC, Central and State Civil Service Exams जैसे की UPSC, BPSC, UPPSC, HPSC इत्यादि में पूछा जाता है।

सामान्य ज्ञान के लिए कौन सी पुस्तक पढ़नी चाहिए?

सामान्य ज्ञान पढ़ने के लिए बाजार में कई पुस्तकें मौजूद हैं। आपको उन्ही पुस्तकों का चयन करना चाहिए जो त्रुटि रहित हों और उनमे सटीक उत्तर दिया गया हो।

Leave a Comment

DMCA.com Protection Status