जाने यूट्यूब के नए सीईओ नील मोहन के बारे में | Neal Mohan in Hindi

नील मोहन 17 फ़रवरी 2023 को यूट्यूब के नए सीईओ बनाये गए हैं। इनके पहले सुसन वोकिक यूट्यूब की सीईओ पद पर तैनात थी। नील मोहन भारतीय मूल के अमेरिकन हैं। इन्होने गूगल कंपनी को 2008 में ज्वाइन किया था। इनकी भूमिका यूट्यूब शॉर्ट्स को डेवेलप करने में काफी अहम् थी। नील ने अपनी पढ़ाई अमेरिका की स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी से पूरी की और बाद में बतौर एडवरटाइजिंग और प्रोडक्ट एग्जीक्यूटिव के तौर पर अपनी सेवाएं दीं।

Neil Mohan
Neil Mohan

अमेरिका में पहले से ही काफी भारतीय मूल के लोग बड़ी टेक कंपनियों के सीईओ पद पर आसीन हैं। उदाहरण के तौर पर सत्य नडेला माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ हैं, सुन्दर पिचाई गूगल के, अरविन्द कृष्णा आईबीएम् के इत्यादि। भारतीय मूल के सीईओ में अब नील मोहन का भी नाम जुड़ गया है।

नील मोहन Youtube CEO के कुछ तथ्य

नामनील मोहन
उपलब्धि यूट्यूब के CEO 2023,
यूट्यूब के पहले भारतीय मूल के CEO
जन्म का साल1976
जन्म का स्थान लखनऊ, उत्तर प्रदेश, भारत
उम्र47 साल
अल्मा मेटरस्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी
नेट वर्थ$350 Million
यूट्यूब ज्वाइन किया 2015 मे
नागरिकअमेरिकी
जिन कंपनियों के लिए उन्होंने काम कियाAccenture, Net Gravity, Double Click, Google,
Youtube

नील मोहन जीवन परिचय | Neal Mohan Biography Hindi

नील मोहन का जन्म भारत के उत्तर प्रदेश राज्य की राजधानी लखनऊ में सन 1974 में हुआ। उनके पिता का नाम आदित्य मोहन है, और माँ का नाम डॉ दीपा मोहन है। उनके पिता अपनी पढ़ाई लिखाई के सिलसिले में अमेरिका चले गए थे। नील ने अपना बचपन अमेरिका के मिशिगन शहर में बिताया। सन 1985 मे उनका परिवार भारत वापस आ गया। सन 1992 मे नील ने स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी अमेरिका मे इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग मे दाखिला लिया। उसके बाद उन्होंने MBA की डिग्री भी ली। नील तीन भाई हैं जिनमे उनके दो छोटे भाइयों का नाम अनुज मोहन और कपिल मोहन है।

नील मोहन की शादी हेमा सरीन से न्यू यॉर्क मे हुई। हेमा अमेरिका के राजनीतिक पार्टियों और समाज सेवी के रूप मे भी कार्य करती हैं। नील और हेमा के तीन बच्चे हैं। उन्होंने अमेरिका मे कई कंपनियों मे काम किया जैसे के एक्सेंचर, नेट ग्रेविटी, डबल क्लिक, गूगल और यूट्यूब। उन्होंने यूट्यूब को सन 2015 मे ज्वाइन किया था। नील को बास्केटबॉल खेलना बेहद पसंद है।

नील मोहन का नेट वर्थ अनुमानित 350 मिलियन डॉलर है। उन्होंने गूगल कैलिफ़ोर्निया के करीब माउंटेन व्यू मे तकरीबन 5 मिलियन डॉलर का घर बनाया है। 2011 मे ट्विटर ने उन्हें चीफ प्रोडक्ट अफसर बनाने का प्रस्ताव रखा था जिसको देखते हुए गूगल ने इन्हे अपने यहाँ बनाये रखने के लिए कंपनसेशन के तौर पर 100 मिलियन डॉलर का स्टॉक बोनस दिया था।

17 फरवरी 2023 को यूट्यूब का सीईओ बनने के बाद नील मोहन का ट्वीट

Note: यदि आप इस लेख का कोई अतिरिक्त विवरण जानते हैं या कुछ जानकारी संपादित करना चाहते हैं तो कृपया नीचे कमेंट करें।

Leave a Comment

DMCA.com Protection Status