बिहार मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना 2023

मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना राज्य की लड़कियों के उत्थान और विकास को ध्यान में रखकर बिहार सरकार द्वारा बनायीं गयी योजना है। इस योजना के तहत बिहार की निवासी लड़कियों को सशक्त बनाने के लिए, उनकी शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए बिहार सरकार उन लड़कियों को जिनका प्रदर्शन परीक्षाओं में अच्छा है, प्रोत्साहन राशि प्रदान करता है। इस लेख में आपको मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के बारे में जानकारी प्राप्त होगी। कृपया आर्टिकल को ध्यान से पढ़ें।

मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना महत्वपूर्ण बिंदु

योजना का नाममुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना 2023
श्रेणीयोजना
मुख्य विभागमहिला कल्याण विभाग द्वारा
सरकारबिहार सरकार
लाभार्थीबिहार की किशोरियां
पात्रतानीचे विस्तार से दिया गया है
आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन तथा,
DSW कार्यालय के माध्यम से भी
आधिकारिक वेबसाइटबिहार मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना
प्रोत्साहन राशिबारहवीं या इंटरमीडिएट पास/ माध्यमिक +2 – Rs. 25000/-
स्नातक – Rs. 50000/-
आवेदन की तिथिचल रहा है
आवेदन की अंतिम तिथि30 अप्रैल 2023

कन्या उत्थान योजना एक नज़र में

कन्या उत्थान योजना बिहार सरकार द्वारा बिहार की लड़कियों के लिए उन्हें शिक्षा के पथ पर अग्रसर करने के लिए लायी गयी योजना है। इस योजना का उद्देश्य राज्य की लड़कियों को उनकी पढ़ाई में अच्छा करने पर प्रोत्साहन राशि देकर उन्हें आगे की शिक्षा के प्रति आगे बढ़ने में मदद करना है। इसमें माध्यमिक या +2 और स्नातक में फर्स्ट डिवीज़न से उत्तीर्ण लड़कियों को प्रोत्साहन राशि प्रदान की जायेगी। इसमें जो भी बिहार की किशोरी, 31 मार्च, 2021 के बाद फर्स्ट डिवीजन से स्नातक पास की हो उसे सरकार की ओर से Rs. 50000 देने का प्रावधान भी है।

मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना की पात्रता

इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक को कुछ पात्रताओं की पूर्ती करनी होगी जोकि इस प्रकार से है:

  • इस योजना का लाभ उसी आवेदक को मिलेगा जो बिहार का मूल निवासी होगा।
  • इस योजना का लाभ वैसी छात्राओं को मिलेगा जिन्होंने 2019, 2020 और 2021 में स्नातक किया होगा।
  • स्नातक में फर्स्ट डिवीजन से पास।
  • आवेदक सरकारी नौकरी की आय पर आश्रित ना हो।
  • यह योजना दसवीं पास और +2 या इंटरमीडिएट पास के लिए भी है लेकिन इनका वर्णन किसी और लेख में किया जाएगा।।
  • पात्रता की अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर अवश्य चेक कर लें।

कन्या उत्थान योजना ज़रूरी दस्तावेज़

वैसी आवेदक गण जो इस योजना के लिए अप्लाई करना चाहती हैं उन्हें अपने कुछ ज़रूरी दस्तावेज़ इस योजना का लाभ लेने के लिए रखने होंगे। डाक्यूमेंट्स की लिस्ट नीचे दी गयी हैं।

  • मोबाइल नंबर
  • बैंक खाता
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • जाति प्रमाण पत्र
  • पारिवारिक आय प्रमाण पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • पैन कार्ड
  • आधार कार्ड
  • शैक्षणिक योग्यता के प्रमाण

CM कन्या उत्थान योजना Apply Online

जो भी छात्राएं बिहार मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना का लाभ लेना चाहती हैं और इसकी सभी योग्यताएं पूरी कर रहीं हैं वह इस योजना के लिए ऑनलाइन आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अप्लाई कर सकती है। ऑनलाइन आवेदन करने के लिए इसका आधिकारिक वेबसाइट है medhasoft[dot]bih[dot]nic[dot]in. यह बिहार सरकार के e -लाभार्थी की वेबसाइट है। आवेदन करने के लिए आप इन चरणों को कर सकते हैं:

  • सबसे पहले आप आधिकारिक वेबसाइट medhasoft.bih.nic.in पर जाएँ।
  • इसके बाद इस वेबसाइट के मुख्य पृष्ठ पर ही आपको कई लिंक दिखेंगे जिसमे दसवीं से लेकर इंटरमीडिएट/ +2 और स्नातक सभी के बारे में लिंक लिखा हुआ दिखेगा।
  • आपको इस प्रकार से लिखा हुआ मिलेगा: मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना : – मुख्यमंत्री बालिका (स्नातक) प्रोत्साहन योजना (For University and Department Login Only, For 2023 Passed Students (2023 उत्तीर्ण छात्रों के लिए), मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना : – मुख्यमंत्री बालिका (माध्यमिक+2) प्रोत्साहन योजना 2023 के लिए आवेदन करें इत्यादि.
  • जब आप होम पेज पर पहुंचेंगे, तो आपको “छात्र पंजीकरण के लिए यहां क्लिक करें” का विकल्प दिखाई देगा, जहां आपको क्लिक करना होगा, क्लिक करने के बाद, निर्देशों के साथ एक स्क्रीन आपके सामने लोड होगी, और आपको विकल्प का चयन करना होगा सभी उपयुक्त बक्सों की जाँच करके “आगे बढ़ें”।
  • जब आप क्लिक कर देंगे तब उसके बाद आपका रजिस्ट्रेशन फॉर्म आपके सामने खुल जायेगा।
  • जो रजिस्ट्रेशन फॉर्म आपके सामने खुलेगा उसे आपको सारे विवरण भरना है।
  • अब अपलोड सेक्शन में सारे दस्तावेज़ों को अपलोड करना है।
  • अब आपको अपने फॉर्म को सबमिट करना है।
  • तत्पश्चात आपकी फाइनल ऐकनॉलेजमेन्ट रसीद आएगी जिसे डाउनलोड करके आपको सुरक्षित रख लेना है।

CM कन्या उत्थान योजना Latest News

फिलहाल कन्या उत्थान योजना के तहत छात्राओं का नाम पोर्टल पर जुड़ना शुरू हो गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अप्रैल 2021 से अक्टूबर 2022 तक स्नातक उत्तीर्ण करने वाली छात्राओं का नाम पोर्टल पर अपलोड किया जायेगा। अबतक उन्नीस हज़ार से अधिक छात्राओं का नाम जुड़ चूका है।

CM कन्या उत्थान योजना FAQ

मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना किनके लिए बनाया गया है?

मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना बिहार की किशोरियों के शिक्षा में उन्नति करने के लिए बनाया गया है।

CM कन्या उत्थान योजना में क्या प्रावधान है?

CM कन्या उत्थान योजना में योग्य छात्राओं को छात्रवृत्ती देने का प्रावधान है।

Leave a Comment

DMCA.com Protection Status