जाने नए CBI Director प्रवीण सूद के बारे में | Praveen Sood Wikipedia, Bio, IPS, Career

हाल ही में IPS प्रवीण सूद को सीबीआई डायरेक्टर के पद पर नियुक्त किया गया है। वह 1986 बैच के कर्नाटक कैडर से IPS अफसर हैं। CBI डायरेक्टर के पद पर नियुक्त होने से पहले वह कर्नाटक राज्य के डायरेक्टर जनरल ऑफ़ पुलिस (DGP) के पद पर थे। 14 मई 2023 को भारत सरकार ने उन्हें केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) के निदेशक के रूप में नियुक्त किया है। निवर्तमान सीबीआई निदेशक सुबोध कुमार जायसवाल का कार्यकाल 25 मई को समाप्त हो रहा है। इस लेख में हम नए CBI Director Praveen Sood के बारे में जानेंगे जैसे Praveen Sood Wiki, Age, Wife, Children, Family, Biography & More.

CBI Director Praveen Sood

Praveen Sood Wiki/ Biography Career

प्रवीण सूद का जन्म 1964 में कांगड़ा, हिमाचल प्रदेश में हुआ। उनके पिता सरकारी कर्मचारी थे और माँ शिक्षिका थीं। इनकी स्कूली शिक्षा दिल्ली से हुई। स्कूली शिक्षा को पूर्ण करने के उपरांत उनका सिलेक्शन IIT दिल्ली में हो गया जहाँ उन्होंने सिविल इंजीनियरिंग की पढ़ाई पढ़ी। IIT दिल्ली से सिविल इंजीनियरिंग की पढ़ाई सफलता पूर्वक पूरी करने के बाद उन्होंने सिविल सेवा में जाने का निर्णय किया और 1986 में 22 साल की उम्र में UPSC क्वालीफाई करके भारतीय पुलिस सेवा को चुना। उनकी पत्नी का नाम विनीता सूद है और वह एक इंटरप्रेन्योर हैं। इनकी दो बेटियां है।

1999 में IPS प्रवीण सूद को भारत सरकार द्वारा मॉरिशस के लिए बतौर पुलिस एडवाइजर चुना गया था। इन्होने 2008-2011 तक बेंगलुरु सिटी के एडिशनल कमिश्नर ऑफ़ पुलिस (ट्रैफिक) के पद पर ट्रैफिक डिपार्टमेंट में भी काम किया। तत्पश्चात उन्होंने कर्नाटक सरकार में कई सेवाएं दीं जैसे कर्नाटक गृह मंत्रालय के प्रधान सचिव, कर्नाटक राज्य रिजर्व पुलिस के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजीपी), और अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजीपी) प्रशासन। बतौर पुलिस कमिश्नर उन्होंने नम्मा 100 जो कि एक इमरजेंसी रिस्पांस सिस्टम था उसके विकास में अपना योगदान दिया। उन्होंने ने सुरक्षा नामक ऐप्प जारी किया जिसका उद्देश्य बेंगलुरु में महिलाओं की सुरक्षा को मज़बूत करना था। सन 2020 में उन्हें कर्नाटक पुलिस का महानिदेशक और पुलिस महानिरीक्षक (DG & IGP) बनाया गया। वह 25 मई 2023 से बतौर सीबीआई डायरेक्टर कार्यभार संभालेंगे।

पुरस्कार

प्रवीण सूद को 1996 में सेवा में उत्कृष्टता के लिए मुख्यमंत्री के स्वर्ण पदक, 2002 में सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक, 2006 में उन्हें प्रिंस माइकल इंटरनेशनल रोड सेफ्टी अवार्ड मिला और 2011 में विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति के पुलिस पदक से सम्मानित किया गया। यातायात प्रबंधन के लिए प्रौद्योगिकी का सबसे नवीन उपयोग करने के लिए उन्हें राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस गोल्ड अवार्ड से भी सम्मानित किया गया।

CBI Director का चयन कैसे होता है

CBI Director का चयन केंद्रीय कैबिनेट की नियुक्ति कमिटी की पैनल रेकमेंडेशन के आधार पर होता है। एक पैनल जिसमे सदस्य होते हैं प्रधान मंत्री, चीफ जस्टिस ऑफ़ इंडिया और लीडर ऑफ़ ओपोसिशन, CBI डायरेक्टर के पद के लिए उम्मीदवारों की सूची अपॉइंटमेंट कमिटी ऑफ़ कैबिनेट (ACC) को भेज देते हैं।

CBI क्या काम करता है

CBI भारत की सबसे प्रमुख जांच एजेंसी है। सीबीआई भारत सरकार द्वारा लागू केंद्रीय कानूनों के उल्लंघन, बहु-राज्य संगठित अपराध, बहु-एजेंसी या अंतर्राष्ट्रीय मामलों की जांच करती है। इसका मुख्यालय नई दिल्ली में स्थित है। इसका आदर्श वाक्य है उद्यमिता, निष्पक्षता, सत्यनिष्ठा। यह कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग के अंदर आता है। CBI की स्थापना 1941 में विशेष पुलिस प्रतिष्ठान के रूप में की गई थी। दिल्ली विशेष पुलिस प्रतिष्ठान अधिनियम, 1946 सीबीआई को अधिकार प्रदान करता है। CBI का गठन भ्रष्टाचार निवारण के लिए संथनम समिति की सिफारिश पर किया गया था। यह statutory बॉडी नहीं है।

FAQ

CBI Director के कार्यकाल की अवधि कितनी होती है?

सीबीआई निदेशक का कार्यकाल एक निश्चित दो साल के कार्यकाल तक सीमित है, जिसे अधिकतम पांच साल तक बढ़ाया जा सकता है।

CBI के कुछ प्रमुख केसे कौन से हैं?

सीबीआई देश के कई विभन्न प्रकार के केस सुलझाती है उनमे से कुछ केसेस हैं IRCTC घोटाला, मोईन कुरेशी केस, स्टर्लिंग बायोटेक केस, विजय मालया केस, अगुस्ता वेस्टलैंड केस, डी एल ऍफ़ केस, PNB केस, व्यापम केस, शारदा चिटफंड केस इत्यादि।

Leave a Comment

DMCA.com Protection Status