बाग़बानी के लिए सरकार से लें 25000 रूपए

बागवानी एक अच्छे शौख़ के साथ साथ पर्यावरण को फायदा पहुँचाने वाली गतिविधि है। यह मनुष्य को शांति और आनंद प्रदान करता है। साथ ही इसको करने से फल, फूल, सब्ज़ी इत्यादि भी आसानी से उपलब्ध हो जाता है। इसमें चार चाँद लग जाये अगर इसके लिए व्यवस्था आपके घर में ही आपको मिल जाए और इसमें लगने वाली लागत का कुछ हिस्सा सरकार की तरफ से ही मिल जाये। इसी को मद्देनज़र रखते हुए बिहार सरकार ने बिहार छत बागबानी योजना शुरू की है। इस योजना के तहत छत पर बागबानी करने वालों को सरकार सब्सिडी मुहैया कराएगी। इस लेख को पढ़कर आपको इस योजना (Roof Top Gardening Scheme Bihar) के बारे में विस्तृत जानकारी मिलेगी।

Bihar Rooftop Gardening Scheme

बिहार छत बागबानी योजना 2023

खासतौर पर शहरों में बागबानी करने के लिए जगह की काफी कमी होती है। धीरे धीरे जनसंङ्ख्या की वृद्धि की वजह से राज्य के मुख्य शहर में मकानों की संख्या में बड़े तौर पर बढ़ोत्तरी हुई है। इससे शहर के हरित क्षेत्र में भी गिरावट आई है। बिहार सरकार छत पर बागबानी योजना से शहरों के हरित क्षेत्र की भी वृद्धि होगी जिससे की पेड़ पौधों से पहुँचने वाले फायदे से लोग लाभान्वित हो पाएंगे।

रूफटॉप गार्डनिंग सब्सिडी स्कीम बिहार सरकार द्वारा ऐसा करने के लिए लोगों को प्रोत्साहित करने की योजना है। इसमें सरकार महिलाओं का भी सहयोग रहे इसके लिए उनका 30 % हिस्सेदारी सुनिश्चित करना च रही है। इस योजना के तहत 300 वर्गफीट क्षेत्र में इच्छुक लोगों को कृषि विभाग द्वारा 300 वर्गफीट क्षेत्र में आवश्यक सामग्री की लागत पर 50 प्रतिशत का अनुदान दिए जाने का प्रावधान है।

बिहार छत पर बागबानी योजना महत्वपूर्ण बिंदु

योजना का नामछत पर बागवानी (Roof Top Gardening) योजना
श्रेणीयोजना/ Scheme
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन
उद्देश्यछत पर बाग़बानी को प्रोत्साहन करना
क्षेत्र इकाई300 स्क्वायर फ़ीट
लाभार्थीबिहार राज्य के निवासी
प्रोत्साहन राशिRs. 25000/- तक
अधिकतम सब्सिडीकुल लागत का 50% प्रतिशत अधिकतम Rs. 25000/- तक
आधिकारिक वेबसाइटhorticulture.bihar.gov.in
संबंधित विभागडायरेक्टरेट ऑफ़ हॉर्टिकल्चर, बिहार सरकार
राज्य के कितने शहरों में लागूपांच

क्या क्या ऊगा सकते हैं

यह सब्सिडी लोगों को अपने छत पर बाग़बानी करने के लिए दी जाएगी। इसमें आप अपने छत पर सब्ज़ी, फल और फूल ऊगा सकते हैं। इसमें प्लास्टिक शीट, गमला, कंटेनर, ट्रे और फल, फूल और सब्ज़ियों के बीज के लिए सब्सिडी देने का प्रावधान है। इसमें खाद, पौधे और बाग़बानी में इस्तेमाल होने वाले औंजार के लिए भी सब्सिडी राशि आवंटित की गयी है। यदि व्यक्ति टैरेस या रूफटॉप गार्डन बाग़बानी करने का विकल्प चुनते हैं, और कृषि विभाग द्वारा तय की गई दर से अधिक दरों पर आवश्यक रॉ मटेरियल खरीदते हैं तो लागत पर अधिकतम 25,000 रुपये प्रति यूनिट की अधिकतम सीमा के साथ केवल 50% सब्सिडी ही कृषि विभाग द्वारा निर्धारित तय दरों पर ही दी जाएगी।

महिलाओं और पिछड़े वर्गों को प्राथमिकता

महिलाओं की भागीदारी को प्रोत्साहित करने के लिए योजना में महिलाओं को प्राथमिकता दी जाएगी। इस योजना के तहत कुल भागीदारी में से 30 प्रतिशत महिलाऐं,16% अनुसूचित जाति तथा 1% अनुसूचित जनजाति की भागीदारी सुनिश्चित करने का प्रावधान रखा गया है। यह योजना फ़िलहाल राज्य के पांच शहर पटना, मुजफ्फरपुर, गया, भागलपुर एवं बिहार शरीफ में लागू की गयी है।

इसका लाभ कौन ले सकते हैं

इस योजना का लाभ वैसे व्यक्ति जिनका अपना घर हो तथा वो लोग जो किसी अपार्टमेन्ट या फ्लैट में रहते है वो इसका लाभ ले सकते हैं। अगर आवेदक का अपना मकान है और छत पर 300 sq.ft. खाली जगह है तो इस योजना का लाभ मिल सकता है। ध्यान रहे की छत पर यह 300 स्क्वायर फ़ीट किसी भी हस्तक्षेप से स्वतंत्र होना चाहिए। अगर आवेदक इस योजना का लाभ अपने अपार्टेंट के छत पर लेना चाहते हों तो अपार्टमेंट सोसाइटी से आपत्ति प्रमाण पात्र प्राप्त होना चाहिए।

छत बागबानी योजना आवश्यक दस्तावेज

  • ID प्रूफ
  • पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
  • मोबाइल नंबर
  • ईमेल आईडी
  • बिजली बिल
  • नगरपालिका / नगर निगम रसीद
  • खाली छत की फोटो
  • अगर अपार्टमेंट हो तो अपार्टमेन्ट की पंजीकृत सोसाइटी से अनापत्ति प्रमाण-पत्र।

आवेदन प्रक्रिया

बिहार छत पर बागबानी योजना के लिए आपको ऑनलाइन आवेदन करना होगा।

  • सबसे पहले आपको इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसकी आधिकारिक वेबसाइट है horticulture.bihar.gov.in .
  • जब आप आधिकारिक वेबसाइट खोल लें उसके बाद आपको ‘योजनाओ का लाभ लेने के लिए आवेदन करे’ बटन दिखेगा उस पर क्लिक कर उसे खोलना होगा।
  • इस नए पेज पर आपको ‘छत पर बागवानी’ टैब पर क्लिक करना है।
  • दिशा निर्देश के पेज को पढ़कर आपको एग्री एंड कंटिन्यू पर क्लिक करना है। अगर आप ये नहीं करेंगे तो सिस्टम आगे नहीं बढ़ेगा।
  • इसको करने के बाद आपके सामने फॉर्म खुल कर आ जायेगा। इस फॉर्म में आपको सही जानकारी भर देनी है।
  • जानकारी को भरने के पश्चात अब आपको अपने आवश्यक दस्तावेजों या डाक्यूमेंट्स को अपलोड कर देना है।
  • सफलता पूर्वक अपलोड करने के बाद अब फॉर्म को सबमिट कर देना है।
  • फॉर्म सबमिट होने के बाद उत्पन्न रसीद को सुरक्षित करके रख ले।
  • इसके बाद अपना खता का अकाउंट नंबर जिसमे लाभ की प्राप्ति चाहते हों वो भरना है।

निष्कर्ष

बिहार छत बागबानी योजना बिहार सरकार द्वारा निकाली गयी एक बहुत ही सराहनीय योजना है। इससे लोगों में बाग़बानी के प्रति और पर्यावरण के प्रति जागरूकता आएगी और साथ ही साथ शहर में हरित कवर होने से शहर की वायु भी शीतल और स्वच्छ होगी। शहरी प्रदुषण से लोगों का बुरा हाल होता है ख़ास कर के बच्चे और बूढ़े शहरी प्रदुषण से ज़्यादा ही प्रभावित होते हैं। अगर अधिकतम घर की छत पर पेड़ पौधे, हरी सब्ज़ियां लग जाएँगी तो शहर का वातावरण शुद्ध हो जायेगा और लोगो में प्रसन्नता आएगी।

बिहार रूफटॉप गार्डनिंग योजना क्या है?

बिहार रूफटॉप गार्डनिंग योजना या छत पर बागबानी योजना बिहार सरकार द्वारा लोगों को उनके छत पर पेड़ पौधे लगाने के प्रति प्रोत्साहन करने की एक योजना है।

बिहार छत बागबानी योजना के तहत अपने छत पे क्या क्या लगा सकते हैं?

बिहार छत बागबानी योजना के तहत अपने छत पे सब्ज़ी, फल और फूल और पौधे उगा सकते हैं.

Leave a Comment

DMCA.com Protection Status